{"_id":"698f92c3e69d6727b506fd58","slug":"jambu-ju-jammu-news-c-10-jmu1052-836181-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर विकसित होगा जंबू जू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर विकसित होगा जंबू जू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विदेश जाएंगे मंत्री और अधिकारी, प्रबंधों का करेंगे अध्ययन
-मंत्री जावेद अहम राणा ने भाजपा के बलवंत सिंह मनकोटिया के कटौती प्रस्ताव पर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जंबू जू को सरकार अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारी सिंगापुर और दुबई में बने जू का निरीक्षण करेगी। सरकार के मंत्री इन जू में जाएंगे और वहां रखे गए जानवरों समेत उनके लिए किए गए प्रबंधों का अध्ययन करेंगे। इस अध्ययन को जम्मू जू पर लागू किया जाएगा।
वन, जलशक्ति और अनुसूचित जनजाति मंत्री जावेद अहमद राणा ने सदन में यह बात कही है। उन्होंने कहा, जंबू जू के साथ ही घराना वेटलैंड को भी ऐसे ही विकसित करेंगे। जीआईएस टेक्नोलॉजी से वेटलैंड की पहचान होगी। सदन में भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने इस मसले को उठाया था। उन्होंने कहा, प्रदेश में चार नेशनल पार्क हैं, इनमें से एक जम्मू में और तीन कश्मीर में हैं। प्रदेश सरकार को जम्मू में पार्क निर्माण और पर्यटन पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा, इसके लिए सरकार को संयुक्त निरीक्षण की आवश्यकता है। वन और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से निरीक्षण स्थल पर जाना चाहिए। मंत्री जावेद अहमद राणा ने बजट कटौती प्रस्ताव में इन बातों को स्वीकार करते हुए जंबू जू को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा, भूमि की पहचान में राजस्व विभाग की मदद ली जाएगी। जहां दोनों विभाग एक साथ नहीं होंगे, वहां पिलर स्थापित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
3200 कनाल भूमि पर बना है जंबू जू
जंबू जू का निर्माण 3200 कनाल जमीन पर किया गया है। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यहां काला भालू, मगरमच्छ, तेंदुए, हिरन, चीतल, सांभर, नील गाय का रखे जाने का प्रस्ताव है और इन्हें दूसरी जगहों से शिफ्ट किया जा रहा है। अब सरकार के नए फैसले के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों का असर देखने को मिलेगा।