फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jambo zoo, entry fee expand

Jammu News: चिड़ियाघर में महंगाई की एंट्री, 20 की जगह 80 रुपये शुल्क

विज्ञापन
jambo zoo, entry fee expand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगरोटा के खानपुर में जम्मू संभाग का पहला चिड़ियाघर जंबू जू से लोगों का मोह भंग होने लगा है। शहर से अधिक दूरी और एंट्री शुल्क ज्यादा होने के कारण पर्यटकों की संख्या घटती जा रही है। इस कारण 62.17 करोड़ की परियोजना सवालों में आ गई है। प्रशासन की ओर से 2016 में कैंपा के तहत काम शुरू करवाया था। 30 मई को प्रोजेक्ट जनसमर्पित कर दिया गया। शुरुआत में जंगल सफारी की तर्ज पर जू की सफारी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद लोगों की संख्या घटने लगी।
वहीं, 1980 में बना मांडा जू 15 अगस्त को बंद कर 12 प्रजातियों के जानवरों को जंबू जू में शिफ्ट किया था। इसका इस्तेमाल रेस्क्यू केंद्र के रूप में हो रहा है। मांडा जू के बंद होने से शहरवासियों को तीन के बजाय नौ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जंबू जू में प्रवेश की टिकट दर प्रति व्यक्ति चार गुना बढ़ा दी है। मांडा जू में व्यस्क यात्री के लिए 20 रुपये शुल्क था, जबकि जंबू जू में 80 रुपये देने पड़ रहे हैं। मांडा में सामान्य दिनों में 200 से 300 और रविवार को 700-800 लोग घूमने आते थे। इनमें अधिकांश लोग शहर से थे। दूसरी ओर, जंबू जू में रविवार को केवल 500 से 600 लोग ही पहुंच रहे हैं। उधर, रौनक बढ़ाने के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, स्कूलों व बाजारों सहित भीड़भाड़ की जगहों पर पेंटिंग कराने के साथ होर्डिंग्स लगवाने की योजना बनाई गई है। इसके जरिये लोगों को चिड़ियाघर की खूबियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन

ये हैं जानवर
मांडा जू से जंबू जू क्षेत्रफल में अधिक है। पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को रखने के लिए 17 इंक्लोजर स्थापित किए हैं। इसमें सांबर, तेंदुआ, लेपर्ड, पीफोन, टर्की, चीतल, हाग डीयर, ब्लैक डीयर, चार प्रजातियों के सांप रखे गए हैं। इसके साथ ही आम लोगों को आकर्षित करने के लिए अन्य राज्यों से जानवरों को लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निर्धारित है शुल्क
जंबू जू में 0 से 5 साल तक के बच्चों की निशुल्क एंट्री है। 5वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए समूह में प्रत्येक से 20 से 30 रुपये लिए जा रहे हैं। सरकारी स्कूल के समूह में प्रत्येक बच्चे से 10 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं। भारतीय व्यस्क से 80 रुपये लिए जा रहे हैं। दिव्यांग लोगों के लिए 40 रुपये शुल्क है।


पर्यटकों की संख्या बढा़ने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित विभिन्न बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चिड़ियाघर की खूबियों के होर्डिंग्स लगवाए जा रहे हैं। साथ ही वाल पेंटिंग करवाई जाएगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों को चिड़िया घर का पता चल सके।
-अमित शर्मा, वार्डन, जंबू जू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed