फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jam

बाजार खुलते दिनभर जाम रहा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
jam
जम्मू। सप्ताहांत पाबंदियों के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इस कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हर चौक-चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुराने बाजार में दोपहर के समय खूब भीड़ उमड़ी। यहां पर दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन

पुराने शहर के पुरानी मंडी, जैन बाजार, फत्तू चौगान, मोती बाजार, परेड बाजार समेत अन्य बाजारों में जाम लगता रहा। इसी तरह विक्रम चौक के पास पुल के मरम्मत कार्य के कारण जाम लगा। यहां पर जैसे ही वाहनों की आवाजाही बढ़े तो जाम लग जाए। इसी तरह ज्यूल चौक समेत अन्य चौकों में हालत ऐसी ही रही। थोड़ी थोड़ी देर बाद जाम लगता रहा। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। जाम लगने का कारण भीड़ बताया जा रहा है। लोग सामान की खरीददारी के लिए आते रहे। इस कारण वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई। इससे जाम लगता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed