फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jam due to haphazard parking at the main square; Pedestrians worried, administration silent

Jammu News: मुख्य चौक पर बेतरतीब पार्किंग से जाम<bha>;</bha> राहगीर परेशान, प्रशासन मौन

Sun, 09 Feb 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 09 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jam due to haphazard parking at the main square; Pedestrians worried, administration silent
हाईवे के किनारे खड़े बेतरतीब वाहन। संवाद - फोटो : samba
हाईवे के दोनों किनारों पर पार्क किए जाते हैं वाहन, दिनभर खड़ रहने से आ रही समस्या
विज्ञापन

सुपरफास्ट बसों के चालक सड़क के बीचोबीच वाहन रोककर बैठाते हैं सवारियां
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे के दोनों किनारों पर वाहन पार्क किए जाते हैं, जबकि कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर जम्मू चले जाते हैं और शाम को वापस ले जाते हैं। वहीं, कई वाहन दिनभर सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाली सुपरफास्ट बसों के चालक भी सड़क के बीचोबीच वाहन रोककर सवारियां बैठाने लगते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चे भी फंसते हैं जाम मेंछुट्टी के समय स्कूली बच्चों को भी इस जाम से जूझना पड़ता है। हाल ही में दो महिलाएं इस अव्यवस्था के चलते हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी
अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण समस्या और गंभीर हो रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठा है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, जिससे आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए।
बाक्ससांबा के मुख्य चौक हाईवे के दोनों किनारों पर वाहनों की कतारें लगी रहती है जिस से आम लोगों को परेशानी बनी रहती है। वाहनों को वहां से हटाया जाए, ताकि आम लोगों को आने जाने की सुविधा मिले।
बीडी शर्मा, स्थानीय निवासी सांबा।
मुख्य चौक हाईवे पर वाहनों के बेतरतीबी खड़े रहने से जाम बना रहता है। इससे हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन को चाहिए कि उन्हें पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश जारी करे।
सुरिंदर कुमार, स्थानीय निवासी सांबा।
बाक्स
कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था ही नही है, ऐसे में लोग अपने वाहन कहां खड़ा करें। प्रशासन को भी इस और पहल करनी चाहिए कि कस्बे में पार्किंग की सुविधा दी जाए। पार्किंग के नहीं होने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होता है।

कमल भटटी, दुकानदार सांबा।
कोट
कस्बे में पार्किंग के लिए दो स्थानों की भूमि का चयन किया है। वहीं, नगर परिषद के कार्यालय में भी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था बनाई है। शीघ्र ही पार्किंग की व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed