{"_id":"59e771584f1c1b68678b67fc","slug":"jaish-terrorists-plan-to-attack-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में जैश के आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में जैश के आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बड़े हमले की फिराक में हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी नगरोटा-जम्मू-पठानकोट को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जैश के करीब 10 आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुस आए हैं।इसे लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
उच्च खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने करीब एक माह पहले ही घुसपैठ की है। इनमें से कुछ आतंकी पुलवामा की तरफ निकले हैं और कुछ श्रीनगर की ओर गए हैं। हालांकि आतंकियों की मूवमेंट और उनकी संख्या को लेकर खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की जानकारी अलग-अलग है।
विज्ञापन
एक एजेंसी के मुताबिक जैश के इन आतंकियों में से कुछ हालिया मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। वहीं दूसरी एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी दूसरे संगठनों का हिस्सा थे। आतंकी हमले के इस अलर्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर खासकर कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस संदर्भ में आगे आने वाले 2-3 दिन काफी अहम समझे जा रहे हैं।
विज्ञापन