{"_id":"5a01c60d4f1c1b78548bb742","slug":"jaish-terrorist-sameer-tiger-come-in-funeral-of-waseem-tiger-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में आतंकी के जनाजे में दिखा जैश आतंकी समीर टाइगर, गोलीबारी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में आतंकी के जनाजे में दिखा जैश आतंकी समीर टाइगर, गोलीबारी का वीडियो वायरल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए जैश आतंकी वसीम टाइगर के जनाजे में मोस्ट वांटेड आतंकी समीर टाइगर के देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकी वसीम टाइगर के जनाजे में घाटी के मोस्ट वांटेड आतंकी समीर टाइगर के देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बता दें कि आतंकी समीर टाइगर पुलवामा जिले के बद्रगाम इलाके में अपने साथी वसीम के जनाजे में पहुंचा था जहां उसने उसने वसीम को सलामी देते हुए करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की और उसके बाद भाग गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चिल्लाते और समीर को घेरे नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि वायरल वीडियो में एक और आतंकी बंदूक लिए हुए नजर आया लेकिन उसकी पहचान न हो सकी है। वीडियो के तेजी से वायरल होने के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी हरकत में आ गए और मामले की जांच में जुट गए। गौरतबल है कि जैश आतंकी समीर टाइगर का कुछ दिनों पहले ही आधुनिक हथियारों के साथ फोटो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन