फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish e Mohammed terrorist arrested in Budgam Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Dec 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Jaish e Mohammed terrorist arrested in Budgam Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकी तारिक अहमद भट्ट को बुधवार देर रात एक नाके के पास जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकी के पास से एक पिस्तौल और कुछ आपत्तिनजनक सामग्री बरामद हुई। भट्ट इस साल सितंबर में आतंकवादी संगठन में कथित तौर पर शामिल हो गया था।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में डीडीसी चुनावों के पांचवें चरण के लिए हो रहे मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि चुनावों में किसी प्रकार का कोई खलल न पड़े। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी चुनावों में खलल डालने की ताक में हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि पिछले चार चरणों के चुनाव के दौरान लोगों की अच्छी खासी भागीदारी देख आतंकी खेमों में बौखलाहट है। 
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक जमीर सादिक भी घायल हो गया था। आतंकी जमीर सादिक के घर में छिपे हुए थे। मारे गए तीनों स्थानीय दहशतगर्द आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के  अनुसार मारे गए तीनों आतंकी सुरक्षाबलों पर हमलों और साजिश रचने में शामिल आतंकी समूह का हिस्सा रह चुके हैं। इनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। बता दें कि 28 नवंबर से शुरू हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के बाद यह पहली मुठभेड़ है। 


उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने बुधवार को उस मारुति 800 कार को बरामद कर लिया, जिसे आतंकियों ने 26 नवंबर को एचएमटी इलाके में सेना पर हमले को अंजाम देने के बाद इस्तेमाल किया था। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हुए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed