फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jagdish sapolia not ready to give up seat for lal singh

लाल सिंह के लिए सपोलिया नहीं छोडेंगे सीट

Mon, 28 Jul 2014 09:52 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
jagdish sapolia not ready to give up seat for lal singh

पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह का भाजपा में प्रवेश से पहले ही विरोध होना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बसोहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक जगदीश सपोलिया ने बसोहली विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

वहीं, कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह भी बसोहली से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।

बसोहली सीट के ल‌िए अड़े लाल सिंह

jagdish sapolia not ready to give up seat for lal singh

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके चौधरी लाल सिंह नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं और उनके अगस्त महीने में भाजपा के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते वक्त लाल सिंह ने साफ कर दिया था कि वह बसोहली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ें या फिर किसी पार्टी में शामिल होकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट छोड़ने को तैयार नहीं सपोल‌िया

jagdish sapolia not ready to give up seat for lal singh

बसोहली से भाजपा के मौजूदा विधायक जगदीश सपोलिया ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह विधानसभा चुनाव में बसोहली विधानसभा क्षेत्र से ही दोबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे।

इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं को बता दिया है। वह किसी के लिए सीट नहीं छोड़ेंगे। सपोलिया का कहना है कि उनके समर्थक भी यही चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed