{"_id":"63abd8155f8a520703500bcf","slug":"j-k-weather-jammu-colder-than-shimla-dalhousie-an-elderly-person-died-due-to-cold-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: शिमला, डलहौजी से भी ठंडा जम्मू, शहर में सर्दी से एक बुजुर्गकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: शिमला, डलहौजी से भी ठंडा जम्मू, शहर में सर्दी से एक बुजुर्गकी मौत
Wed, 28 Dec 2022 11:16 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:16 AM IST
सार
पिछले चार साल में दिसंबर में जम्मू में न्यूनतम तापमान 2.8 से 2.4 डिग्री के बीच रहा है। शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Jammu Tawi Bridge
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड ने मंदिरों के शहर जम्मू को कंपा दिया है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्र शिमला और डलहौजी से भी कम रहा। जम्मू में इस सीजन की सबसे सर्द सोमवार की रात में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिसमें शहर के जनरल बस स्टैंड में खुले में रह रहे एक अज्ञात बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन
बीती रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, डलहौजी व पालमपुर में 4.0 और धर्मशाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चार साल में दिसंबर में जम्मू में न्यूनतम तापमान 2.8 से 2.4 डिग्री के बीच रहा है। शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 30 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड परिसर में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्गबेसुध हालत में मिला। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बस स्टैंड पर ही रह रहा था। उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां जांच के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास पहचान का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त श्रमिक बस स्टैंड परिसर में ही सो जाता था। लेकिन बीती रात को अधिक सर्दी के कारण हो सकता है उसकी मौत हो गई। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।
विज्ञापन
शहर और आसपास के इलाकों में कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। रात को भी कोहरा परेशान कर रहा है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे आगामी दिनों में पारा निचले स्तर का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.9, बटोत में 2.2, कटड़ा में 6.9 और भद्रवाह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।