{"_id":"64d9331e575c08552e076e8a","slug":"j-k-weather-chances-of-rain-in-some-parts-of-the-state-today-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather : घाटी में उमस कर रही है परेशान, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather : घाटी में उमस कर रही है परेशान, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
सार
जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
पिछले कई दिन से जम्मू और राजधानी श्रीनगर का दिन का पारा आसपास चल रहा है। रविवार को दोनों राजधानियों के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा। जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तेज धूप में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 82 दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.4 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में 24 घंटे में 37.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कश्मीर में लगातार मौसम के साफ रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में रविवार को दिन का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 33.1 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन