फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather: Chances of rain in some parts of the state today

J&K Weather : घाटी में उमस कर रही है परेशान, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
सार

जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
J&K Weather: Chances of rain in some parts of the state today
file pic..... - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पिछले कई दिन से जम्मू और राजधानी श्रीनगर का दिन का पारा आसपास चल रहा है। रविवार को दोनों राजधानियों के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा। जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश और उमस का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में रविवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तेज धूप में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 82 दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 34.4 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में 24 घंटे में 37.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कश्मीर में लगातार मौसम के साफ रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में रविवार को दिन का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 33.1 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed