{"_id":"5a09dc774f1c1bf3538bd01c","slug":"j-k-terrorist-threats-panchayat-members-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ने पंचायत सदस्य को दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ने पंचायत सदस्य को दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। घाटी के पंचायत सदस्य को आतंकियों द्वारा धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्हें सियासत से दूर रखने की धमकी दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता का पता करने में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया पर 1 मिनट 6 सेकंड के वायरल वीडियो में आतंकी राइफल की नोक पर एक शख्स को धमकाते नजर आ रहे हैं। इसमें शख्स के कपडे़ उतारकर उसे सियासत से दूर रहने की धमकी दी जा रही है। वीडियो में दिख रहा शख्स शोपियां के वुथु गांव का कांग्रेस का डिप्टी सरपंच है। इस वीडियो को दक्षिणी कश्मीर में ही शूट किया गया है।
पढ़ें:- J&K के डीजीपी बोले- नोटबंदी ने लगाई पत्थरबाजों पर लगाम, आई 90 प्रतिशत की कमी
विज्ञापन
वीडियो में आतंकी की यह बात साफ सुनी जा सकती है कि हम अपने लिए नहीं निकले हैं आप सबके लिए इस राह पर निकले हैं। लेकिन तुम लोग राजनीतिक दलों के साथ चलते हो। वह यह भी कह रहा है कि पुलिस, सेना हमारे दोस्त नहीं हो सकते चाहे अपना भाई ही क्यों न हो।
वीडियो में यह शख्स आतंकी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आज के बाद सियासत नहीं करेगा और सियासी लोगों के साथ नहीं चलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
आल जम्मू कश्मीर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक मीर ने कहा यह हमारी बदकिस्मती है कि एक बार फिर से हमारे डिप्टी सरपंच को धमकाया गया है। काफी समय से सरकार से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर कोई गौर नहीं किया गया।
पढ़ें:- माशूकाएं ही मरवा रहीं आतंकी, बुरहान वानी, सब्जार और दुजाना इसका सबूत
अब तक हमारे 17 पंचायती सदस्य मारे जा चुके हैं और 20 से अधिक हमलों के दौरान घायल हुए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को राज्य में नए पंचायती चुनाव करवाने से पूर्व हमारी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाना चाहिए।