फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K, sun can rise from west someday says congress

तो पश्चिम से निकल सकता है सूरज: कांग्रेस

Sun, 01 Mar 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Mar 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
J&K, sun can rise from west someday says congress

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी की साझा सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बधाई दी है। उमर ने ट्वीट करके कहा, शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई। अपने काम को बेहतरीन तरीके से करें, शुभकामनाए।

विज्ञापन


उमर के साथ ही अन्य दलों ने भी नई सरकार को बधाई दी। वहीं नई सरकार पर हमले भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर करारा हमला करते हुए कहा, अगर भाजपा-पीडीपी में गठबंधन हो सकता है तो इसका मतलब है कि एक दिन सूरज भी पश्चिम से निकल सकता है।
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के नेता भीम सिंह ने कहा है कि, ये पीडीपी-भाजपा का गठबंधन नहीं है यह मोदी-मुफ्ती का गठबंधन है। वहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है और नई सरकार लोगों की भलाई के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के हमले के बाद भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी का कहना है कि, नार्थ पोल और साउथ पोल के बीच में इक्वेटर भी है जहां सूरज सबसे तेज होता है, जेएंडके वही इक्वेटर है। पीएम मोदी का एक ही एजेंडा है वह है 'इंडिया फर्स्ट', जेएंडके को ऐसा ट्रीटमेंट मिलेगा जैसा आज तक नहीं मिला है।

भाजपा नेता जीवीएल नर्सिमा राव का कहना है कि, यह गठबंधन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जम्मू कश्मीर और लद्दाख का बराबर विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed