जम्मू-कश्मीर: नईम अख्तर की नजरबंदी खत्म, दिल्ली बैठक से पहले दूसरे पीडीपी नेता रिहा
केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत का न्योता मिलने के बाद से नेताओं को रिहाई दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले पीडीपी के एक और नेता को नजरबंदी से रिहा किया गया। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर की रविवार को नजरबंदी हटाई गई। इससे पहले सरताज मदनी को शनिवार को एमएलए हॉस्टल से छोड़ा गया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वीकेंड पर पटनीटॉप सैलानियों से हुआ गुलजार, दुकानें बंद होने से सैलानी परेशान
नईम अख्तर को पिछले साल 21 दिसंबर को एहतियातन हिरासत में लेकर एमएलए हॉस्टल में रखा गया था जहां से उन्हें गत 10 मई को छोड़ा गया था। इसके बाद उन्हें घर में ही नजरबंद रखा गया था। नईम को 370 हटने के बाद हिरासत में लिया गया था। उन पर पीएसए लगाया गया था। बाद में जून 2020 में छोड़ा गया था।