फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K : Rajori shook for the second time within 15 days

Target Killing : एक किलोमीटर के दायरे में 15 दिन के भीतर दूसरी बार दहला राजोरी, 16 दिसंबर को गई थी दो की जान

Mon, 02 Jan 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा रवि वर्मा, राजोरी
रवि वर्मा, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 06:01 AM IST
सार

जिला मुख्यालय से सटे सेना की अल्फा टीसीपी के पास 16 दिसंबर को फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। इस संदिग्ध वारदात की जांच के लिए विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। अब इससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डांगरी गांव में नकाबपोश आतंकियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
J&K : Rajori shook for the second time within 15 days
हत्याओं का विरोध... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी आतंकवाद के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा राजोरी जिला पिछले पंद्रह दिन में दूसरी बार बड़ी वारदातों से दहल गया है। जिला मुख्यालय से सटे सेना की अल्फा टीसीपी के पास 16 दिसंबर को फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। इस संदिग्ध वारदात की जांच के लिए विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। अब इससे महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित डांगरी गांव में नकाबपोश आतंकियों ने टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


अल्फा टीसीपी से नदी के रास्ते एक किलोमीटर की दूरी पर डांगरी गांव जिला जेल परिसर के पास पड़ता है। गांव थोड़ी ऊंचाई पर है और घर भी यहां एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन जिस तरह से करीब दो सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं, इससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने कहा, यह हमला पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है। इलाके में लोग बेहद दहशत में हैं। कई तरह की सूचनाएं पहले से भी मिलती रही हैं। इसके बावजूद आतंकियों को समय पर पकड़ा नहीं गया, जिससे आज इतनी बड़ी वारदात हो गई। 
विज्ञापन


आतंकियों का रूट रहा है डांगरी से सटा जंगल क्षेत्र
डांगरी गांव ऊंचाई पर है, जिसके एक तरफ सरानू पोठा के घने जंगल हैं। आतंकियों के लिए यह जंगल क्षेत्र आवाजाही का रूट रहा है। नौशेरा क्षेत्र से घुसपैठ कर आतंकी सरानू पोठा जंगल और उसके साथ लगते कंग, बुद्धल से होकर कालाकोट पहुंचते थे। संवेदनशील इलाका होने की वजह से कई बार इस जंगल को भी खंगाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी  
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले में नकाबपोश दो आतंकियों ने अल्पसंख्यक मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक समेत चार लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान दीपक कुमार (23), सतीश कुमार (45) एक्समैन और प्रीतम लाल (56) सभी निवासी डांगरी के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की मौत बाद में अस्पताल में हो गई। आतंकियों ने पहले एक घर में घुसकर आधार कार्ड देखे और फिर फायरिंग कर दी।  टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed