फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Raids on houses of five terrorists in Doda

J&K : डोडा में पांच आतंकियों के घरों पर दबिश, जुटाए सुबूत, पीओजेके में बैठकर उकसा रहे थे युवाओं को

Sun, 21 May 2023 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 06:31 AM IST
सार

इस दौरान दौरान मिले सबूतों को जब्त किया गया है। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृतक कश्मीर (पीओजेके) में सक्रिय पांच स्थानीय आतंकियों के घरों व ठिकानों की तलाशी ली है।
 

विज्ञापन
J&K: Raids on houses of five terrorists in Doda
ssp doda अब्दुल कयूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गंदोह में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने गंदोह में पांच  आतंकियों के घरों व ठिकानों में दबिश दी। इस दौरान दौरान मिले सबूतों को जब्त किया गया है। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृतक कश्मीर (पीओजेके) में सक्रिय पांच स्थानीय आतंकियों के घरों व ठिकानों की तलाशी ली है।

विज्ञापन


इनमें आटा मोहम्मद उर्फ आदिल मुबस्सीर निवासी टंटा (कहारा), मोहम्मद यासिर उर्फ शाहिद निवासी कुंथल टंटा, मोहम्मद शफी उर्फ नदीम भाई निवासी त्रिंकल (कहारा), अमजद अली उर्फ राशिद निवासी त्रिंकल (कहारा) एवं मजीद हुसैन उर्फ अबू जाहिद साकिब निवासी मनोई तहसील मिर्च पिंगल गंदोह शामिल हैं। ये आतंकी नब्बे के दशक की शुरुआत में पीओजेके जा चुके हैं और वर्तमान में वहीं से वर्चुअल मोड से स्थानीय युवाओं से संपर्क कर उन्हें आतंकवाद में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन


डोडा में उग्रवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश में हैं। एसएसपी ने बताया कि दबिश के दौरान सामने आए सबूतों/सुरागों की जांच की जा रही है। ओजीडब्ल्यू और आतंकियों से सहानुभूति रखने वालों की पहचान भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed