{"_id":"63b6b8a1318e4b65e45b4ea3","slug":"j-k-process-to-activate-vdc-begins-after-terrorist-attack-in-rajouri-dhangari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद वीडीसी को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद वीडीसी को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू
Thu, 05 Jan 2023 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:16 PM IST
सार
राजोरी पुलिस द्वारा ढांगरी, पोठा, सरानू, एडगी, दलहोड़ी, बल, जराला, मियाड़ी, अग्रती आसपास के अन्य गांवो में आयोजित विशेष शिविरों में उन लोगों के नाम की सूची बनाई गई।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : रवि वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी के ढांगरी क्षेत्र में आतंकी हमले के बाद लोगों के बढ़ते गुस्से और बार-बार वीडीसी को सक्रिय और मजबूत करने की उठी मांग को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को डांगरी ब्लॉक और आसपास के कई गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। राजोरी पुलिस द्वारा ढांगरी, पोठा, सरानू, एडगी, दलहोड़ी, बल, जराला, मियाड़ी, अग्रती आसपास के अन्य गांवो में आयोजित विशेष शिविरों में उन लोगों के नाम की सूची बनाई गई जो विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्य बनकर हथियार लेकर अपनी रक्षा स्वयं करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
इन विशेष शिविरों में इन गांवों में मौजूद पहले से मौजूद वीडीसी सदस्यों के पास जो हथियार मौजूद है उनकी जांच की गई। साथ ही हथियारों की साफ सफाई की। इसके अलावा पुलिस ऐसे युवाओं की भी एक सूची बना रही है, जो बिना वीडीसी सदस्य बने हैं और लाइसेंस पर हथियार लेना चाहते है।
विज्ञापन