फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J-K Police foiled a major terror attack with the arrest of a JeM terrorist 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े आतंकी हमले को किया नाकाम, गोला बारूद सहित जैश आतंकी गिरफ्तार 

Mon, 07 Oct 2019 02:26 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
J-K Police foiled a major terror attack with the arrest of a JeM terrorist 
जैश आतंकी गिरफ्तार - फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। बता दें कि आतंकी के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी की पहचान मोहसिन मंजूर सलहिया के रूप में हुई है। जो की ओल्ड टाउन बारामूला का रहने वाला है। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मोहसिन मंजूर सलहिया नाम के एक जैश ए मोहम्मद आतंकी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आतंकी के पास से गोला बारूद भी जब्त किया गया है। आतंकी बारामूला में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।    
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलहिया बारामूला जिले में आतंकी गतिविधियों के लिए तीन आतंकवादियों के एक नए बने आतंकवादी समूह का हिस्सा था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इससे पहले इस समूह का एक आतंकवादी एक महीने पहले पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इस दौरान एसपीओ बिलाल भट्ट शहीद हो गए थे जबकि पुलिस उप निरीक्षक अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे आतंकी को हाल ही में एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। और अब तीसरे और आखिरी आतंकवादी की गिरफ्तारी हो गई है। इससे पूरा आतंकी समूह खत्म हो गया है। साथ ही एक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed