फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: Trade body demands change in alignment of ropeway, warns of agitation if assurance is not received s

J&K News: व्यापार मंडल ने रोपवे की अलाइनमेंट बदलने की मांग, जल्द आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 02 Nov 2024 08:51 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 02 Nov 2024 08:51 AM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल ने श्राइन बोर्ड की ओर से ताराकोट मार्ग से सांझी छत्त के लिए रोपवे का काम शुरू करने का विरोध किया है। व्यापार मंडल ने रोपवे की अलाइनमेंट ताराकोट मार्ग की जगह मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर करने की मांग की है।

विज्ञापन
J&K News: Trade body demands change in alignment of ropeway, warns of agitation if assurance is not received s
रोपवे। सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

श्राइन बोर्ड की ओर से ताराकोट मार्ग से सांझी छत्त के लिए रोपवे का कार्य शुरू हो गया, जिसका श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल ने विरोध किया है। शुक्रवार को धर्मनगरी में प्रेसवार्ता कर रोपवे की अलाइनमेंट ताराकोट मार्ग की जगह मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग पर करने की अपील की है।

विज्ञापन


साथ ही 10 दिन में अलाइनमेंट बदलने का आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक रोपवे की अलाइनमेंट नहीं बदली जाती है।व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्राइन बोर्ड पारंपरिक मार्ग को अनदेखा कर लाखों लोगों की रोजी-रोटी और पारंपरिक मार्ग का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म करने पर उतारू है। उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि लोगों को विश्वास में लेकर ही कार्य शुरू किया जाएगा। लेकिन, बोर्ड ने अब काम शुरू कर दिया है, जिसके लिए सरकार को सोचना चाहिए।

विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि वह शुरू से ही रोपवे की अलाइनमेंट का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर उपराज्यपाल की ओर से गठित कमेटी के अध्यक्ष डिविजनल कमिश्नर जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ. अशोक भान, सुरेश शर्मा, सीईओ श्राइन बोर्ड एंड अंशुल गर्ग, डीसी विशेष पाल महाजन, विधायक बलदेव राज शर्मा के साथ मिलकर विरोध दर्ज करवा चुके हैं।

अगर रोपवे परियोजना और अलाइनमेंट ताराकोट मार्ग पर बनाई जाती है तो मां वैष्णो देवी की यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में कमी आएगी और व्यापार वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि, ताराकोट मार्ग पर रोपवे योजना शुरू होने से प्रतिदिन 10000 से 15000 श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठाएंगे और सीधे ताराकोट मार्ग की ओर रुख करेंगे। मां वैष्णो देवी की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है जब श्रद्धालु सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए मां वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं। इसके बाद भैरो बाबा, बाणगंगा, चरण पादुका व अर्ध कुंवारी के दर्शन प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed