फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News : Pakistan breaks ceasefire, firing on BSF patrolling party

J&K News : पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग

Wed, 07 Sep 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 12:26 AM IST
सार

J&K News : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की खनूर चौकी से बरसाईं गोलियां, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब। फरवरी 2021 से जारी संघर्ष विराम के बीच गोलीबारी को माना जा रहा असामान्य घटना। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 

विज्ञापन
J&K News : Pakistan breaks ceasefire, firing on BSF patrolling party
file pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में तारबंदी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी 2021 से जारी संघर्ष विराम के बीच पाकिस्तान की ओर से यह फायरिंग असामान्य घटना है।

विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी एसपीएस संधू ने बताया कि सुबह बीएसएफ जवान तारबंदी के पास पेट्रोलिंग पर थे। सीमा पर बॉर्डर आउट पोस्ट चिनाज पर सुबह 8.55 बजे तारबंदी के रखरखाव और सरकंडों (ऊंची घास) की सफाई दौरान पाकिस्तानी रेंजरों ने खनूर चौकी से पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसका करारा जवाब दिया गया। दोनों तरफ से 15 से 20 गोलियां दागी गईं, जिसमें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं हालात का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरएस पुरा से पकड़ा था घुसपैठिया
आरएस पुरा सेक्टर में पिछले दिनों पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया था। सियालकोट पाकिस्तान के रहने वाले मोहम्मद शाबाद (45) को 26-27 अगस्त की दरमियानी रात को तारबंदी के पास से हिरासत में लिया गया था। बॉर्डर पर हर संदिग्ध हरकत को बीएसएफ नाकाम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed