फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: Major accident in Kishtwar, four people died after Bolero car fell into a ditch, administration star

Jammu Accident: खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत; किश्तवाड़ में बड़ा हादसा

Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 PM IST
सार

किश्तवाड़ के पाडर में एक बोलेरो वाहन रात के समय गढ़ के पास गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता हैं। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिवारजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
J&K News: Major accident in Kishtwar, four people died after Bolero car fell into a ditch, administration star
किश्तवाड़ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बोलेरो वाहन गढ़ के पास लगभग 1000 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गत रात्रि का बताया जा रहा है, जब वाहन भोट नाल के पास खाई में गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आज सुबह एक महिला जब अपने काम से जा रही थी, तो उसने दरिया के किनारे वाहन का टूटा-फूटा रूप और मृतकों के शव देखे। महिला ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से मृतकों के शव बरामद किए गए और उन्हें पाडर अठोली अस्पताल भेजा गया। वहां उनका पोस्टमार्टम कर शव उनके परिवारजनों को सौंप दिए गए। मौके पर जिला उपायुक्त और पाडर नागसेनी विधायक सुनील कुमार शर्मा सहित डॉक्टर और अन्य प्रशासनिक स्टाफ भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। यदि वाहन में छह लोग सवार थे, तो दो लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि लापता लोग दरिया में बह गए या कहीं और चले गए। यह घटना रात के समय हुई थी और मृतक वाहन के नीचे पाए गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के समय हुआ, जब ठंड काफी ज्यादा थी। यदि समय रहते हादसे की जानकारी मिलती तो शायद कुछ लोग बच सकते थे, लेकिन अंधेरे और ठंड के कारण राहत कार्य में देरी हुई। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वाहन का चालक कौन था। वाहन चालक की पहचान की जांच जारी है, स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:
मुकेश कुमार, पुत्र मान सिंह, आयु 20 वर्ष
राज कुमार, पुत्र पना लाल, आयु 22 वर्ष
हकीकत सिंह, पुत्र सेवा राम, आयु 28 वर्ष
सतिश कुमार, पुत्र नाथ राम, आयु 26 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed