फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k minister Compare Rajnath Singh with Sardar Patel

जम्मू-कश्मीर के वन मंत्री ने कहा, 'पटेल के बाद राजनाथ सबसे योग्य गृहमंत्री'

Sun, 11 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 11 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
j&k minister Compare Rajnath Singh with Sardar Patel
कार्यक्रम में मौजूद गृहमंत्री और अन्य - फोटो : Amar Ujala
 जम्मू कश्मीर के वन और पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने राजनाथ सिंह को सरदार पटेल के बाद देश का सबसे योग्य गृह मंत्री बताया है।
विज्ञापन


शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि जबसे राजनाथ गृह मंत्री बने हैं, तब से पाकिस्तान को करारा जवाब मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि राजनाथ धोती-कुर्ता के लिबास में भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवित रखने वाले देश के एकमात्र नेता हैं। 

उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में कठुआ में 1999 से लगातार समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने राजनाथ के समक्ष कंडी क्षेत्र की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र शहीदों की धरती है। उस इलाके को नशाखोरी की चपेट में लाने की साजिश चल रही है। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिंदाबाद के नारे लगने पर राजनाथ ने टोका

j&k minister Compare Rajnath Singh with Sardar Patel
कार्यक्रम में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
शहीदी दिवस पर भीड़ से भाजपा जिंदाबाद के नारे लगने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने टोका। राजनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों की याद में आयोजित है। इसलिए इसमें पार्टी के नारे उचित नहीं हैं। राजनाथ ने शहीदी दिवस के आयोजन के लिए लाल सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में अगले साल भी आना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed