फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Mehbooba said, like ISIS, BJP and Rashtriya Swayam Sangh are also communal

जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने कहा, आईएसआईएस की तरह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं संघ भी सांप्रदायिक 

Sat, 13 Nov 2021 09:49 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 09:49 PM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस संगठन की आईएसआईएस और बोको हरम से तुलना करना गलत नहीं है। 
 

विज्ञापन
J&K Mehbooba said, like ISIS, BJP and Rashtriya Swayam Sangh are also communal
जम्मू में पत्रकारों ने बात करती महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस संगठन की आईएसआईएस और बोको हरम से तुलना करना गलत नहीं है। जम्मू में शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंची महबूबा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में भाजपा और आरएसएस को आईएसआईएस और बोको हरम के समान बताए जाने पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। 

विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि हिंदु और सनातन धर्म तो पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम की शिक्षा देता है लेकिन भाजपा और आरएसएस जो सबक सिखाना चाहते हैं, वह न हिंदु और ना ही हिंदुत्व में है। इन दोनों संगठनों ने हिंदु और हिंदुत्व को हाईजैक कर रखा है। यह संगठन हिंदुत्व के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती जम्मू के छह दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को महबूबा ने पार्टी कार्यालय में महासचिव अमरीक सिंह रीन, सुखविंद्र सिंह, फिरदोस टाक, परवेज मलिक आदि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज करने के लिए कहा। उन्होंने महिला इकाई की अस्वस्थ अध्यक्ष सुरजीत कौर के आवास पर जाकर उनका हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा के बयान पर देश में किसी को विश्वास नहीं: कवींद्र
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के भाजपा को आईएसएसएस आतंकी संगठन की तरह सांप्रदायिक बताए जाने के बयान की भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश में महबूबा मुफ्ती के इस तरह के बयान पर कोई विश्वास नहीं करेगा। महबूबा और पीडीपी के विभाजनकारी एजेंडे का देश में पर्दाफाश हो चुका है। महबूबा मुफ्ती की राष्ट्र विरोधी गतिविधियां रही हैं और इस मामले में कानून भी संज्ञान ले चुका है। ब्यूरो


हिंदुत्व के बारे में न समझाएं महबूबा : रैना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने महबूबा मुफ्ती के भाजपा और आरएसएस पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों का समर्थन करने वाली महबूबा हमें हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बारे में न समझाएं। रैना का कहना है कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के मारे जाने पर दुख प्रकट करती हैं और पाकिस्तान और तालिबान के समर्थन में बातें करती हैं। देश तो क्या पूरे विश्व को महबूबा मुफ्ती के व्यवहार के बारे में जानकारी है। कश्मीर में तिरंगा झंडा लेकर चलने और भारत माता की जय कहने पर महबूबा नाराज हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed