फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K hit by three separate terror attacks, 3 dead, 2 injured

पहले ही बना ली गई थी घाटी को दहलाने की योजना

Mon, 06 Apr 2015 08:44 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
J&K hit by three separate terror attacks, 3 dead, 2 injured

आतंकी गुट घाटी को दहलाने की साजिश पहले से ही बना रहे थे। इसी के तहत सोमवार को कुछ घंटों के अंतराल पर तीन हमले किए गए। पिछले दिनों बारामुला में हुई मुठभेड़ में आतंकी फरार होने में सफल रहे थे।

विज्ञापन


तब हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के हमले जारी रखने की धमकी दी थी।

इसके बाद सेना ने कुछ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया था। आशंका जताई जा रही थी कि आतंकियों ने किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से गोला बारूद छिपाकर रखा है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को लगातार इनपुट्स मिल रहे थे कि सीमा पार लांचिंग पैड पर घुसपैठ के लिए आतंकी तैयार बैठे हैं। कश्मीर में सेना की चिनार कोर के जीओसी सुब्रता साहा का भी दावा है कि घाटी में 200 आतंकी इधर-उधर छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने अचानक बदली रणनीति

J&K hit by three separate terror attacks, 3 dead, 2 injured

पिछले दिनों उन्होंने एक समारोह में यह भी कहा था कि बर्फबारी कम होने तथा मौसम में सुधार होने पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें भी होंगी लेकिन सेना पूरी तरह मुस्तैद है।

सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ में विफल रहने से बौखलाए आतंकी संगठनों ने रणनीति बदलते हुए पहले से घाटी में सक्रिय आतंकियों को हमले का ताना बाना बुनने की जिम्मेदारी सौंपी।

ताजा हमला इसी का नतीजा बताया जा रहा है। सेना ने 29 मार्च को बांडीपोरा इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 6 एके-47 और 6000 राउंड मैग्जीन बरामद किया था।

इसी तरह रविवार को बारामुला जिले के पट्टन इलाके के शेखपुरा में सर्च आपरेशन चलाकर आतंकी ठिकाना पकड़ा था।

कई आंतकी ठिकाने ध्वस्त किए

J&K hit by three separate terror attacks, 3 dead, 2 injured

बारामुला के पट्टन से एक एके-47, सात एके-47 मैग्जीन, 100 राउंड एके-47, एक चाइनीज पिस्टल, एक रेडियो सेट, आईईडी के तीन रिमोट कंट्रोल, पांच यूबीजीएल ग्रेनेड तथा चार चाइनीज ग्रेनेड पकड़ा था।

दो अप्रैल को बारामुला के कुंजर इलाके में एक रिहायशी मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा दस्ते पर हमला कर दो जवानों की जान ले ली। 27 मार्च को आतंकियों ने सोपोर के डुरू इलाके में एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर हमला किया था।

28 मार्च को सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अल्ताफ बुखारी के घर तैनात एक सुरक्षाकर्मी दो एके-47 लेकर फरार हो गया था। इसके बाद में आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल होने की खबर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed