{"_id":"20155582716080a0b87dd3f4ba50cc4d","slug":"j-k-government-will-give-12-thousand-rupees-for-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए सरकार देगी 12 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए सरकार देगी 12 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन अर्बन के तहत शौचालय के लिए 12 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार घर-घर शौचालय उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त मनदीप कौर ने घरेलू शौचालय योजना के तहत लोगों को खिदमत सेंटर और कामन सर्विसेज सेंटर से संपर्क करने को कहा है ताकि स्वच्छ भारत मिशन को सफलता की ओर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सीएससी ई-गवर्नेंस के माध्यम से एक लाख सर्विस सेंटर खोले हैं, जिसमें प्रत्येक हाउस होल्डर को शौचालय बनाने पर केंद्र और राज्य की ओर से 12 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है।
विज्ञापन
नगर निगम ने डोर टू डोर कंपेन चलाकर जम्मू की वार्डों में चार हजार फार्म भरे हैं। स्वच्छता अभियान के मद्देनजर आनलाइन फार्म भरने के लिए खिदमत सेंटर स्थापित किए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू की गई इस स्कीम के लिए नजदीक के खिदमत सेंटर से संपर्क करके पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते की पासबुक का पहला पेज और आईडी देकर फार्म भरे। इसमें किसी प्रकार से कोई पैसा अदा नहीं करना है। शौचालय के लिए केंद्र का मिनिस्ट्री आफ अर्बन डेवलपमेंट भुगतान करेगा।