फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J & K: Four people died and 6 injured in taxi collapse in the trench

J&K: खाई में टैक्सी गिरने से सात लोगों की मौत और 8 लोग घायल

Fri, 11 Aug 2017 09:22 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 11 Aug 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
J & K: Four people died and 6 injured in taxi collapse in the trench
जम्मू-कश्मीर के डोडा से लगभग अठारह किलोमीटर दूर भेला थैलेला लिंक मार्ग पर वाहन खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुल डोडा से चिराला जा रही ट्रैक्स गाड़ी (जेके 02एआर8358) जैसे ही पुनेजा के पास पहुंची, चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित आठ लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही पास के खयेत्तर सुई ग्वाड़ी में मौजूद सेना के जवानों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान खाई से छह शवों को निकाला गया।  मृतकों में मोहम्मद यूसुफ (80) निवासी सुंथावा, चालक ओम प्रकाश(45) निवासी बखना ठावा, फजलदीन (45) निवासी जंदानी, राजेश्वर सिंह (43) निवासी रेंखा, पंजाब सिंह निवासी बोंजवा (किश्तवाड़) शामिल हैं। छठे मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो पाई थी, जबकि गुलाब सिंह(50) निवासी शिवा शरैरना की जीएमसी जम्मू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायलों में प्रदीप  सिंह (45) निवासी कोठी चिराला, विश्वनाथ (55) निवासी पुनेजा, अमरीक सिंह (40) निवासी भेज्जा चिराला, वंश शर्मा (10) पुत्र सुरेश  कुमार निवासी भाड़ोत, प्रीतिका शर्मा (6) पुत्री सुरेश शर्मा निवासी भाड़ोत, अर्चना शर्मा(35) निवासी बड़ौत,  दलीप सिंह(28) निवासी पुनेजा और विपिन खजूरिया (33) निवासी जगडोता शामिल हैं। 


हादसे के बाद डोडा विधायक शक्ति राज परिहार, जिलाधीश भूपिंदर कुमार, एसएसपी मोहम्मद शरीफ , डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार ने जिला अस्पताल पहुंच कर उपचाराधीन घायलों का हाल जाना। इस दौरान हादसे पर चिंता जताते हुए मृतकों और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे के घायलों के अनुसार हादसा वाहन का स्टीयरिंग लॉक होने की वजह से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed