फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: First Business Advisory Committee meeting; Jammu and Kashmir Assembly session will end on April 9 instead

J&K: पहली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक; जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र 11 अप्रैल की बजाय नौ अप्रैल को होगा समाप्त

Sun, 16 Mar 2025 12:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र 11 अप्रैल की बजाय 9 अप्रैल को समाप्त होगा, मुख्यमंत्री के विभागों पर 17-19 मार्च को सिंगल सीटिंग में चर्चा होगी।

विज्ञापन
J&K: First Business Advisory Committee meeting; Jammu and Kashmir Assembly session will end on April 9 instead
जम्मू विधानसभा - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

विधानसभा की पहली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक स्पीकर अब्दुल रहीम राथर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी दलों के नेता विपक्ष से सत्र के कैलेंडर को लेकर सुझाव मांगे गए। बैठक में सत्र में सीटिंग को लेकर चर्चा हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 11 अप्रैल को संपन्न होने वाला सत्र अब नौ अप्रैल को ही संपन्न होगा।

विज्ञापन


क्योकि 10 अप्रैल को छुट्टी है और 11 अप्रैल को चर्चा के लिए कुछ विशेष नहीं था। जो कुछ था। उसे पहले ही कुछ सीटिंग में थोड़ा थोड़ा समय देकर कवर कर लिया जाएगा।वहीं ये भी बताया गया कि 17, 18 और 19 मार्च को मुख्यमंत्री के विभागों के अनुदान पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन


ये सिंगल सीटिंग ही होगी। जबकि इसके बाद तीन मंत्रियों की डबल सीटिंग में अनुदानों पर चर्चा होगी। दिन में एक से ढाई बजे के बीच ब्रेक होगा। बैठक में शामिल कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के विपक्ष दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने बताया कि 11 अप्रैल को कुछ खास था नहीं। इसलिए 9 अप्रैल को ही इस पर चर्चा होगी। बैठक में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा, अली मोहम्मद सागर, मुबारक गुल, मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, मीर मोहम्मद फैयाज और चौधरी मोहम्मद अकरम भी शामिल रहे। बता दें कि भाजपा समेत सभी दलों के विधायकों ने विधानसभा में 13 मार्च को जोर देकर कहा था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed