{"_id":"5907f9904f1c1bcc3a442d1a","slug":"j-k-ec-announces-cancellation-of-anantnag-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनाव आयोग ने रद्द किया अनंतनाग का उपचुनाव, कहा- हालात ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने रद्द किया अनंतनाग का उपचुनाव, कहा- हालात ठीक नहीं
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
Updated Tue, 02 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
KASHMIR
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में सत्ताधारी गठबंधन सहयोगी पीडीपी ने निर्वाचन आयोग से राज्य में ‘अस्थिर स्थिति’ को देखते हुए अनंतनाग उपचुनाव को अनिश्चित समय के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
जिसके बाद चुनाव आयोग ने अनंतनाग चुनाव के लिए जारी नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की मांग पर गृह मंत्रालय पूरी तरह से तैयार नहीं था। उसने निर्वाचन आयोग को सूचित किया था कि अनंतनाग उपचुनाव में ड्यूटी के लिए उसकी ओर से मांगे गए 74000 अर्द्ध सैनिक बलों के स्थान पर वह सिर्फ करीब 30 हजार जवान ही उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग उपचुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 300 कंपनियों का इंतजाम हो सकता है। इससे पहले श्रीनगर में 9 अप्रैल को भारी हिंसा के बीच मतदान को देखते हुए 12 अप्रैल को होने वाले अनंतनाग उपचुनाव को 25 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन