{"_id":"58e284a14f1c1bc06e5b515e","slug":"j-k-dgp-speaks-about-voilence-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हिंसा फैलाने के लिए सीमा पार से हो रही है ऑनलाइन भर्ती : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हिंसा फैलाने के लिए सीमा पार से हो रही है ऑनलाइन भर्ती : डीजीपी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी डॉ एसपी वैद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के डीजीपी डा. एसपी वैद ने कहा है कि घाटी में हिंसा और आतंक फैलाने के लिए सरहद पार से आनलाइन भर्ती हो रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है। श्रीनगर में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं जो कश्मीर में हमेशा अशांति देखना चाहती है।
विज्ञापन
वह यहां हालात को बिगाड़ने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं, क्योंकि आज के साइबर वर्ल्ड में यह लोगों तक पहुंचने का आसान माध्यम है। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाला आतंकी संगठन जमात-उद-दावा भी आनलाइन रिक्रूटमेंट कर रहा है तो उन्होंने कहा कि वह किसी एक तंजीम का नाम नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
लेकिन आनलाइन भर्ती की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर की बारामुला जेल में मोबाइल फोन पकड़े जाने के मामले की जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर से संपर्क साधा जा रहा था या नहीं।
विज्ञापन