जम्मू कश्मीर के बनदीप ने जड़ा सबसे तेज अर्द्धशतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज बनदीप सिंह ने रणजी ट्राफी में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में बनदीप मात्र 15 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाने वाले देश के पहले बल्लेबाज बन गए। मैच के तीसरे दिन बनदीप ने 16 गेंदों पर 51 रन बनाए और नॉट आउट रहे।
जम्मू कश्मीर की रणजी टीम ने 3 विकेट पर 163 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। आपको बताते चलें कि उस सास हुए रणजी मुकाबलों में जम्मू कश्मीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
एक ओवर में मारे 22 रन
इससे पहले यह कीर्तिमान संयुक्त रूप से हिमाचल प्रदेश के शक्ति सिंह (1990-91) और बड़ोदरा के यूसुफ पठान (2012-13) के नाम था। दोनों ने 18-18 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाया था।
सच्चाई यह है कि अपनी रक्षात्मक तकनीकी के लिए विख्यात बनदीप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा के रंजीब हराधन साहा के एक ओवर में 22 रन मारे।
जम्मू कश्मीर ने इस ड्रॉ मैच में 3 अंक हासिल किए। 26 वर्षीय बनदीप ने अभी तक 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 26.73 की औसत से 1016 रन बनाए है। इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। बराबरी पर समाप्त हुए इस मैच में जम्मू कश्मीर को तीन अंक मिले।