फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k cricket player manjoor ahmad pandav selected in ipl

J&K: घाटी के हालात पर भारी पड़ा मंजूर पांडव का हौसला, बन गया आईपीएल का हिस्सा

Sat, 03 Mar 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 03 Mar 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
j&k cricket player manjoor ahmad pandav selected in ipl
MANJOOR AHMAD - फोटो : file photo

आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म पर रियासत का नाम ऊंचा करने का मौका पाने वाले रियासत के क्रिकेट खिलाड़ी मंजूर अहमद डार (पांडव) को खेल मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी ने बधाई दी है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में मंजूर अहमद पांडव का चयन हुआ है।

विज्ञापन


उनके बेस प्राइज 20 लाख में टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। मंत्री ने ट्वीट कर पांडव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वजह से एक बार फिर आईपीएल में रियासत के खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा रियासत को उन पर गर्व है।
विज्ञापन


प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब टीम में उनके चयन के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परवेज रसूल ने भी ट्विट कर उन्हें बधाई दी है। परवेज इससे पहले आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में रियासत का नाम ऊंचा कर चुके हैं। ऐसे में मंजूर पांडव दूसरे खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में रियासत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदीपोरा जिले के सोनवारी इलाके के आलराउंडर पांडव अपनी बल्लेबाजी के लिए घाटी में मशहूर हैं। 6 फिट दो इंच की लंबाई वाले मंजूर पांडव की बल्लेबाजी रियासत के लोग पहले ही देख चुके हैं। 27 और 28 जनवरी को आईपीएल महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों की बोली लगाई गई थी। जिसमें इंग्लैंड के बने स्टोक को सबसे अधिक बोली लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed