{"_id":"6915b2f69ed37d74790ae8b6","slug":"j-k-cops-move-interpol-for-red-corner-notice-against-kashmir-doctor-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Red Fort Blast: पुलिस ने इंटरपोल से की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग, कश्मीर के इस डॉक्टर पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Red Fort Blast: पुलिस ने इंटरपोल से की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग, कश्मीर के इस डॉक्टर पर आरोप
Thu, 13 Nov 2025 03:59 PM IST
राहुल तिवारी
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 13 Nov 2025 03:59 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने काजीगुंड निवासी डॉ. मुजफ्फर के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस मांगा है। वह व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है और लाल किला धमाके के आरोपियों से संबंधित है। मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में होने की आशंका है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने काजीगुंड निवासी डॉक्टर मुजफ्फर के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। यह कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए अंतरराज्यीय ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. अदील के भाई है, जिन्हें लाल किला धमाके से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन डॉक्टर शामिल हैं और सात आरोपी कश्मीर के हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि डॉ. मुजफ्फर भी उस डॉक्टरों की टीम का हिस्सा थे, जिसने 2021 में तुर्किये की यात्रा की थी। उनके साथ मुजम्मिल गनई और उमर नबी भी थे। उमर वही है जो विस्फोटक से भरी कार चला रहा था, जो सोमवार को लाल किले के बाहर विस्फोट में तब्दील हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मुजफ्फर का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह अगस्त में भारत छोड़कर दुबई चला गया था और फिलहाल अफगानिस्तान में होने की आशंका है। बताया गया कि तीनों डॉक्टर तुर्किये में 21 दिन तक रहे थे।
विज्ञापन
उधर, तुर्किये के कम्युनिकेशन डायरेक्टरेट के सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइनफॉर्मेशन ने बुधवार को एक बयान जारी कर उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि उसका क्षेत्र भारत में कट्टरपंथ फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि भारत में आतंकी घटनाओं में तुर्किये की संलिप्तता और आतंकवादी संगठनों को लॉजिस्टिक, कूटनीतिक या वित्तीय सहायता देने के आरोप झूठे हैं और ये भारत-तुर्किये संबंधों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया दुष्प्रचार है।
विज्ञापन
तुर्किये ने कहा कि भारत या किसी अन्य देश को निशाना बनाकर कट्टरपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने का दावा पूरी तरह निराधार है।