फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K cloudburst: PM Modi speaks with CM Abdullah, LG Manoj Sinha, promises all help

Kishtwar Cloudburst: प्रधानमंत्री मोदी ने उमर अब्दुल्ला और एलजी सिन्हा से की बात, हर संभव मदद का भरोसा दिया

Fri, 15 Aug 2025 02:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 15 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई भारी तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने त्रासदी पर दुख जताया और जम्मू-कश्मीर को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
J&K cloudburst: PM Modi speaks with CM Abdullah, LG Manoj Sinha, promises all help
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिमें बादल फटने से हुई त्रासदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को किश्तवाड़ के एक पहाड़ी गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात करते हुए राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और केंद्र की एजेंसियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हर कदम पर जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed