{"_id":"244048f42f1eca3bf9adf470692d7688","slug":"j-k-assembly-proceedings-will-not-be-broadcast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे सत्र के लिए तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। असेंबली कांप्लेक्स, एमएलए हास्टल तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
उधर, प्रेस एडवाइजरी कमेटी (पीएसी) की बैठक में उन्होंने बताया कि फिलहाल सत्र की कार्यवाही संबंधित दस्तावेज और विज्ञप्तियां हिंदी में नहीं मिल पाएंगी क्योंकि इसके लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही और उससे जुड़ी सामग्री को उर्दू व अंग्रेजी भाषा की तरह हिंदी में भी लिखित तौर पर उपलब्ध कराए जाने में फिलहाल कई मुश्किलें सामने आ रही हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हैं आवश्यक मानवश्रम का न होना।
विज्ञापन
स्पीकर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सदन की कार्यवाही की पूरी जानकारी आमजन तक पहुंचे और इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही को अखबारों तथा टीवी चैनलों पर प्रसारित करने का आग्रह किया।
कहा कि हमें सदन की कार्यवाही को सकारात्मक तरीके से ही लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने मीडियाकर्मियों को आवश्यक सुरक्षा पास व अन्य सुविधाओं को सत्र के दौरान उपलब्ध कराने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने सचिवालय की सुरक्षा का जिम्मा संभल रहे पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरते बिना मीडिया कर्मियों को असुविधा से बचाएं। विधानसभा की कार्यवाही को तत्काल ही इंटरनेट व विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाने संबंधी सुझाव पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम हो रहा है।
उधर, सर्वदलीय बैठक में हज मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, कानून मंत्री सैयद बशारत बुखारी, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री सज्जाद गनी लोन, नेकां विधायक अली मोहम्मद सागर, पीडीपी के हकीम मोहम्मद यासिन, सीपीआई एम के मोहम्मद युसूफ तारिगामी, पीडीपी के जहूर अहमद मीर तथा बीजेपी के राजीव जसरोटिया मौजूद थे।