{"_id":"a5778483c8ed120592e498e2cb1a8f9a","slug":"j-k-58-for-1-in-chase-of-237-in-ranji-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Dec 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चल रही रणजी ट्राफी में चैंपियन मेजबान मुंबई को दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में जेएंडके के गेंदबाज सफल रहे। मुंबई ने दो पारियों में 489 स्कोर करके जेएंडके को दूसरी पारी में जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने एक विकेट पर 58 रन जुटा लिए थे और उसे बुधवार निर्णायक दिन इतिहास रचने के लिए आठ विके ट पर 178 रन जुटाने होगे। इस जीत के लिए अब बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
मुंबई ने अपनी पहली पारी में 236 रन जुटाए थे। इसके जवाब में जेएंडके ने पहली पारी में 254 रन ठोके। इस पारी में सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने 107 रनों का अपना पहला प्रथम श्रेणी का शतक ठोककर टीम को मजबूती तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इसके अलावा बंदीप सिंह ने 70 रनों की मजबूत पारी खेली। दूसरी पारी में मुंबई बड़ा स्कोर बनाने की ओर से जा रही थी, लेकिन जेएंडके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई को 253 रनों पर रोक दिया। मुंबई की ओर से एस यादव ने शानदार 114 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा निचले क्रम में डीएस कुलकर्णी ने 37 केडी अलमादिया ने 27 और बीआर शेट्टी ने 17 रन जुटाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सका। जेएंडके की ओर से राम दयाल ने शानदार गेंदबाजी कर 23 गेंदों पर 76 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दूसरे छोर से उमर नजीर ने 49 रन देकर चार बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। मंगलवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शुभम 34 और बंदीप सिंह 11 रनों को निजी स्कोर पर खेल रहे थे। आदिल ऋषि 12 रन बनाकर पवेलियन वापस चले गए।
बुधवार को निर्णायक दिन अगर जेएंडके के बल्लेबाज लक्ष्य को अपनी झोली में डालने में सफल होते हैं तो रणजी में चालीस बार रही चैंपियनशिप को उसी के मैदान पर पहली बार पछाड़कर जेएंडके इतिहास रचेगा।