{"_id":"5f8e8f148ebc3e9b78182dda","slug":"j-and-k-lg-manoj-sinha-condemns-killing-of-police-inspector-md-ashraf-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में मोहम्मद अशरफ की हत्या पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- अशांति फैलाने के इरादे से हो रही घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में मोहम्मद अशरफ की हत्या पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- अशांति फैलाने के इरादे से हो रही घटनाएं
Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ की हत्या की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी निंदा की है। मालूम हो कि मोहम्मद अशरफ पास की ही मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन्हें आतंकियों ने गोली मार दी थी।
इस घटना पर सहानुभूति जताते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि एक ओर जब कश्मीर घाटी अभूतपूर्व विकास की ओर बढ़ रही है, तब इस तरह के जघन्य हमले घाटी में अशांति फैलाने के इरादे से किए जा रहे हैं। हमारी पुलिस ऐसे आंतकी गतिविधियों के खिलाश दृढ़ता के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शहीद पुलिस के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।