फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress G-23 faction It is our strength that we respect all religions, castes and people - Ghulam Nabi Azad

जी-23 सम्मेलन में सिब्बल बोले- हम कांग्रेस को कमजोर होते देख रहे

Sat, 27 Feb 2021 01:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 27 Feb 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Congress G-23 faction It is our strength that we respect all religions, castes and people - Ghulam Nabi Azad
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

राज्यसभा के कार्यकाल से सेवामुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। शनिवार को जम्मू संभाग के सैनिक कॉलोनी स्थित सैनिक फार्म में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें गुलाम नबी ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर और या फिर लद्दाख हम सभी धर्मों, लोगों और जातियों का एक ही तरह से सम्मान करते हैं। यही हमारी ताकत है और इसे हमेशा ऐसे ही जारी रखा जाएगा। आजाद ने कहा कि राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए हमारी संसद के अंदर और बाहर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं। साथ ही मैं संसद से पहली बार रिटायर नहीं हुआ हूं।

विज्ञापन


शांति सम्मेलन में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि लोग कहते हैं जी-23 पर मेरा मानना है कि यह गांधी-23 है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विश्वास, संकल्प और सोच के साथ ही इस देश का कानून और संविधान बना। इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम में कपिल सिब्बल ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, सच ये है कि हम कांग्रेस पार्टी को कमजोर होते देख रहे हैं। यही वजह है कि आज हम यहां इकट्ठा हुए हैं। हमारा उद्देश्य एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद के अनुभव और भूमिका पर सिब्बल ने कहा कि उन्हें उस इंजीनियर के रूप में जाना जाता है जो कि विमान उड़ाने के साथ ही खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत करने में साथ देता है। सिब्बल ने कहा कि आजाद ऐसे नेता हैं, जो हर राज्य के हर जिले में कांग्रेस की जमीनी हकीकत जानते हैं। आजाद को दोबारा राज्यसभा न भेजे जाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस उनके अनुभव का उपयोग क्यों नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस जी-23: फैसलों से उपजे फासलों पर खुलकर बोले दिग्गज, पढ़िए सवाल और सुझाव के मंथन का सार

इसके बाद वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधित्व पर बोलते हुए कहा कि 1950 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब संसद के उच्च सदन में केंद्र शासित प्रदेश का कोई प्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में कांग्रेस कमजोर हुई है। हमारी आवाज पार्टी के उज्ज्वल सियासी भविष्य के लिए है। नई पीढ़ी को पार्टी से जुड़ना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमने पार्टी के अच्छे दिन देखे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर हम पार्टी को कमजोर होते हुए नहीं देखना चाहते।

उन्होंने कहा कि हम गुलाम नबी के साथ है। कांग्रेस हमारी पहचान है। हम कांग्रेस की ताकत और एकता में विश्वास करते हैं। आज यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत लंबी दूरी तय की है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई भी खिड़की से नहीं आया है, हम सभी दरवाजे से चले हैं। हम छात्रों और युवा आंदोलन के माध्यम से यहां तक आए हैं।


आजाद के साथ पार्टी के व्यवहार से भी नाराजगी
राज्यसभा से सेवानिवृत्त गुलाम नबी आजाद के साथ पार्टी की ओर से किए गए व्यवहार से भी जी-23 से जुड़े लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि इतने वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद भी कांग्रेस हाईकमान ने दोबारा उन्हें मौका नहीं दिया। प्रधानमंत्री तक ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन अपनी पार्टी ने कोई सम्मान नहीं दिया। राबर्ट वाड्रा का केस लड़ रहे वकील को राज्यसभा का सदस्य बना दिया गया। मल्लिकार्जुन खडगे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता जी-23 के वरिष्ठ सदस्यों की अनदेखी करते हुए बना दिया गया।

इससे पहले आजाद शुक्रवार को शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। इस दौरान आजाद ने कहा कि वह 42 साल तक पार्टी में कई अहम पदों पर रहे और 18-18 घंटे तक काम किया। सोनिया गांधी से मुझे फिर से महासचिव न बनाने को कहा था। उन्होंने पूर्व सांसद मदन लाल और मोहम्मद शरीफ नियाज को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed