फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस जी-23: फैसलों से उपजे फासलों पर खुलकर बोले दिग्गज, पढ़िए सवाल और सुझाव के मंथन का सार

Sat, 27 Feb 2021 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
congress g23 meeting ghulam nabi azad anand sharma kapil sibal raj babbar in jammu kashmir
कांग्रेस की जी-23 की बैठक - फोटो : ANI

जनाधार के लिए जद्दोजहद, पार्टी में मचे घमासान और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा के बीच जम्मू में कांग्रेस की जी-23 की बैठक चल रही है। इसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बंजर हो चुकी सियासी जमीन को फिर से उपजाऊ बनाने के लिए रोडमैप पर चर्चा की। साथ ही कुछ नेताओं ने आलाकमान के फैसलों से उपजे फासलों पर भी खुलकर अपनी राय दी। इस दौरान तंज और पार्टी प्रेम की कई झलकियां भी देखने को मिलीं। जानिए कांग्रेस के दिग्गजों ने कांग्रेस से क्या-क्या कहा...



 

congress g23 meeting ghulam nabi azad anand sharma kapil sibal raj babbar in jammu kashmir
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर और या फिर लद्दाख हम सभी धर्मों, लोगों और जातियों का एक ही तरह से सम्मान करते हैं। यही हमारी ताकत है और इसे हमेशा ऐसे ही जारी रखा जाएगा। आजाद ने कहा कि राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए हमारी संसद के अंदर और बाहर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं। साथ ही मैं संसद से पहली बार रिटायर नहीं हुआ हूं।

congress g23 meeting ghulam nabi azad anand sharma kapil sibal raj babbar in jammu kashmir
राज बब्बर - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि लोग कहते हैं जी-23 पर मेरा मानना है कि यह गांधी-23 है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विश्वास, संकल्प और सोच के साथ ही इस देश का कानून और संविधान बना। इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
congress g23 meeting ghulam nabi azad anand sharma kapil sibal raj babbar in jammu kashmir
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

इसके बाद कार्यक्रम में कपिल सिब्बल ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सच ये है कि हम कांग्रेस पार्टी को कमजोर होते देख रहे हैं। यही वजह है कि आज हम यहां इकट्ठा हुए हैं। हमारा उद्देश्य एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना है। गुलाम नबी आजाद के अनुभव और भूमिका पर सिब्बल ने कहा कि उन्हें उस इंजीनियर के रूप में जाना जाता है जोकि विमान उड़ाने के साथ ही खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत करने में साथ देता है। सिब्बल ने कहा कि आजाद ऐसे नेता हैं जो हर राज्य के हर जिले में कांग्रेस की जमीनी हकीकत जानते हैं। आजाद को दोबारा राज्यसभा न भेजे जाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस उनके अनुभव का उपयोग क्यों नहीं कर रही है।

विज्ञापन
congress g23 meeting ghulam nabi azad anand sharma kapil sibal raj babbar in jammu kashmir
आनंद शर्मा - फोटो : ANI

इसके बाद वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राज्य सभा में जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधित्व पर बोलते हुए कहा कि 1950 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब संसद के उच्च सदन में केंद्र शासित प्रदेश का कोई प्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में कांग्रेस कमजोर हुई है। हमारी आवाज पार्टी के उज्जवल सियासी भविष्य के लिए है। नई पीढ़ी को पार्टी से जुड़ना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमने पार्टी के अच्छे दिन देखे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर हम पार्टी को कमजोर होते हुए नहीं देखना चाहते।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed