{"_id":"67955d3fd413c899cb07ec34","slug":"it-is-our-duty-to-promote-democratic-values-rspura-news-c-10-1-jam1028-531922-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य
Sun, 26 Jan 2025 03:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 26 Jan 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। प्रशासन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम शुभंकर प्रत्यूष पाठक उप-मंडल मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी विधानसभा-81 की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों, पुलिस और सिविल विभाग के अधिकारियों समेत कई अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने शपथ ली। जागरूकता रैली का आयोजन किया, जो कस्बे के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने विभिन्न नारे लिखे पोस्टर लिए थे जिन पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने संबंधी संदेश था।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। युवाओं को भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा बनने और लोकतांत्रिक जीवन के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। कार्यक्रम में सुशील कुमार शर्मा (चेयरमैन, जेके डिसेबल वेलफेयर ट्रस्ट) और शाम लाल (प्रेसिडेंट, जेके डिसेबल वेलफेयर ट्रस्ट) के साथ कुछ विशेष मतदाताओं और बूथ लेवल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह, उप-मंडल अखनूर के सभी तहसील मुख्यालयों, मतदान केंद्रों और स्कूलों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। संवाद