{"_id":"596ccd364f1c1b8c5c8b4568","slug":"issue-of-cfv-raised-in-flag-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर डिच की सफाई रुकवाई, भारत ने जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर डिच की सफाई रुकवाई, भारत ने जताया एतराज
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान सीमा
- फोटो : फाइल फोटो
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनाए गए सुरक्षा डिच की सफाई करने से पाक रेंजरों ने रविवार को भारत को रोक दिया। सोमवार को कमांडेंट स्तर की बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजरों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग में डिच की सफाई रोके जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन
भारत ने मशीन को बंद करवाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति बनाए रखने में सहयोग दे।सोमवार को पाकिस्तान रेजरों के अनुरोध पर अग्रिम पोस्ट की जीरो लाईन पर बीएसएफ एवं पाकिस्तान रेजरों के कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई, जिसमें क्षेत्र में शांति बनाए रखने, सरकंडों की साफ-सफाई व बिना उकसावे की गोलाबारी पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान रेजरों ने भी क्षेत्र में तनाव नहीं उत्पन्न करने में सहयोग देने को कहा। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि फ्लैग मीटिंग में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने पर जोर दिया है। साथ ही फील्ड अफसरों के बीच जब कभी जरूरत हो तो बातचीत करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन