फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISIS also ventured in Kashmir

कश्मीर में इस्लामिक स्टेट ने पैर पसारे, बढ़ी चौकसी

Fri, 10 Oct 2014 10:02 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
ISIS also ventured in Kashmir

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के रियासत में पैर पसारने संबंधी सूचनाओं पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां पैनी नजर बनाए हुए हैं। पथराव की घटनाओं और रैलियों के दौरान कश्मीर में आईएस का झंडा फहराने संबंधी घटनाओं पर श्रीनगर स्थित सेना की 15 कोर के जीओसी (जनरल अफसर कमांडिंग) लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा का कहना है कि सेना की जानकारी में अभी ऐसी एक ही घटना है।

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में जीओसी साहा ने कहा कि सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। चूंकि आईएस की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मुद्दा है।
विज्ञापन


इसलिए देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि घाटी में तीन अलग अलग मौकों पर कुछ युवाओं द्वारा आईएस का झंडा लहराया गया था। इन युवाओं की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तलाश भी की जा रही थी, पर कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडा लहराने वाले युवाओं की हो रही पहचान

ISIS also ventured in Kashmir

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आईएस के झंडे लहराने के वाले युवाओं की धरपकड़ के लिए अलगाववादी गुटों से भी बैक चैनल से मदद ली गई थी।

बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत और बचाव चलाए जाने के दौरान सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों और चॉपरों पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना संबंधी जीओसी का कहना था कि उन घटनाओं को अलग करके देखा जाना चाहिए।

क्योंकि वे लोगों को राहत सामग्री नहीं पहुंच पाने, भविष्य की चिंता के कारण, दवाइयां, खाना आदि की चिंता के कारण हुईं थीं। इसके साथ ही जीओसी ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाए जाने से भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सेना के पास ऐसी कोई सूचनाएं नहीं हैं।

कब कब लहराया आईएस का झंडा

ISIS also ventured in Kashmir

27 जून को शिया बहुल जद्दीबल इलाके में अलगाववादी नेता की रैली में आईएस का झंडा लहराया गया था।

ईद वाले दिन ईदगाह में युवाओं के हाथों में झंडा दिखा और नारे लगाकर सुरक्षा बलों को उकसाने की कोशिश हुई।

ईद वाले दिन ही बख्शी स्टेडियम में भी आईएस के झंडे लहराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed