फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iron of the skills of Indian engineers

भारतीय इंजीनियरों के कौशल का लोहा: विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अन्य देशों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 20 May 2023 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 May 2023 08:35 PM IST
सार

रियासी जिले में चिनाब नदी पर बनी इस शानदार संरचना (पुल) के निर्माण से लेकर इसे रेल परिचालन के लिए तैयार करने के सफर को जानने के लिए मालदीव गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने पुल का दौरा किया।

विज्ञापन
iron of the skills of Indian engineers
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर घाटी को शेष भारत के साथ रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना पर निर्मित विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अब अन्य देशों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। रियासी जिले में चिनाब नदी पर बनी इस शानदार संरचना (पुल) के निर्माण से लेकर इसे रेल परिचालन के लिए तैयार करने के सफर को जानने के लिए मालदीव गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने पुल का दौरा किया।

विज्ञापन

 

17 मई को मालदीव के राष्ट्रीय योजना, आवास और बुनियादी ढांचा मंत्री मोहम्मद असलम और राज्य मंत्री शिफाज अली ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा किया। परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसपी माही ने परियोजना, चिनाब पुल सहित कटड़ा-बनिहाल सेक्शन में सुपर संरचनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही घाटी में ट्रेन पहुंच जाएगी। इससे घाटी का देश के अन्य शहरों के साथ हर मौसम में सुगम परिवहन सुविधा होगी। 

विज्ञापन

 

मोहम्मद असलम ने कहा कि भारतीय रेलवे देश में जो विकास ला रहा है उससे व प्रभावित हैं। प्रतिनिधिमंडल के परियोजना निदेशक, पीएमयू महजूब शुजाउ, मोहम्मद जिनान सईद, परियोजना प्रबंधक, जीएमसी-एमटीएल परियोजना, पीएमयू, मालदीव गणराज्य शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed