फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Irfan won the first *mali* (top bout) at the Beria wrestling tournament.

Jammu News: बेरिया के दंगल में इरफान ने जीती पहली माली

Sun, 28 Jun 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Irfan won the first *mali* (top bout) at the Beria wrestling tournament.
बारिश के कारण दो घंटे रुकी कुश्ती, फ्लड लाइट की रोशनी में रात आठ बजे तक हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील रामनगर के अंतर्गत पंचायत बलोता चिगला के बेरिया गांव में शनिवार को आयोजित वार्षिक दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। लगभग 1.60 लाख रुपये की कुल लागत से सजे इस दंगल की 25 हजार रुपये की पहली बड़ी माली पर स्थानीय पहलवान इरफान (बलोता चिगला) ने कब्जा जमाया।
15 हजार रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती साहिल पहलवान (तागण, रामनगर) ने जीतकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस खेल उत्सव में बसंतगढ़ के थाना प्रभारी रोहिन चलोतरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दंगल दोपहर तीन बजे शुरू हुआ था, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश के कारण मुकाबलों को करीब दो घंटे के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद बेरिया दंगल कमेटी के अध्यक्ष भीम सिंह और सहयोगियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अखाड़े को दोबारा तैयार किया, जिसके बाद फ्लड लाइट की रोशनी में रात करीब आठ बजे दंगल का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विज्ञापन

इस पारंपरिक दंगल में लगभग 60 छोटी-बड़ी कुश्तियां करवाई गईं, जिनमें स्थानीय व बाहरी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहली बड़ी कुश्ती में इरफान पहलवान ने मनवाल के राजेश पहलवान को 15 मिनट चले कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। दूसरी बड़ी कुश्ती में साहिल पहलवान ने बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए घोरड़ी के राकेश पहलवान को हराया। एक अन्य प्रमुख मुकाबले में दिल्ली से आए साहिल पहलवान ने स्थानीय अफजल पहलवान को हराकर बाजी मारी। इस ऐतिहासिक दंगल को देखने के लिए बलोता चिगला, जोफड़, सियामेरी, कुलवंता और रासली ठकराई सहित दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे थे। दंगल कमेटी के अध्यक्ष भीम सिंह ने बारिश के बावजूद अखाड़े में डटे रहने के लिए सभी ग्रामीणों, पहलवानों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में लोगों ने की जमकर खरीदारी
दंगल के साथ आयोजित वार्षिक मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया। विभिन्न प्रकार की खान-पान की दुकानों, घरेलू सामान, खिलौनों तथा अन्य स्टॉलों पर दिनभर अच्छी रौनक रही। ग्रामीणों ने परिवार सहित मेले का भरपूर आनंद उठाया और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed