{"_id":"5de8ad9b8ebc3e54b639c0e6","slug":"irfan-pathan-arrives-at-ma-stadium-reviews-of-ground-and-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एमए स्टेडियम पहुंचे इरफान पठान, मैदान और पिच का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एमए स्टेडियम पहुंचे इरफान पठान, मैदान और पिच का लिया जायजा
Thu, 05 Dec 2019 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटर इरफान पठान ने बुधवार को एमए स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के दौरान पिच का भी जायजा लिया। एमए स्टेडियम का जीर्णोद्धार बीसीसीआई के मानकों के तहत किया जा रहा है। पठान के साथ जेएंडके टीम के कप्तान परवेज रसूल भी साथ थे।
विज्ञापन
इस दौरान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. नसीम जावेद चौधरी भी ने दोनों क्रिकेटर को स्टेडियम के जीर्णोद्धार में हो रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी। दोनों खिलाड़ियों ने स्टेडियम में एक घंटे के करीब समय बिताया।
विज्ञापन
पठान ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नए स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी। जीजीएम साइंस कालेज मैदान पर जेएंडके की क्रिकेट टीम का रणजी के लिए कैंप चल रहा है। एमए स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। स्टेडियम में पांच विकेट तैयार हो चुके हैं। एनपीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृपा राम राणा ने कहा कि एमए स्टेडियम का काम जल्द पूरा हो जाएगा। अस्सी प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन