{"_id":"59f4ce104f1c1b6f548b9a05","slug":"ire-in-rohingya-slum-in-narwal-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रोहिंग्या झुग्गी में लगी आग, सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रोहिंग्या झुग्गी में लगी आग, सामान जल कर राख
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरयानी तालाब नरवाल में शनिवार दोपहर को एक झुग्गी जलकर राख हो गई। उस दौरान झुग्गी में मौजूूद रोहिंग्या परिवार किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन झुग्गी में पड़ा उनका हजारों रुपयों का सामान खाक हो गया। आग की खबर पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची और दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे 80 झुग्गियों वाले रोहिंग्या बस्ती में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि मोहम्मद रफीक की झुग्गी में शार्ट सर्किट के बाद आग लगी। इस दौरान घर में मौजूद उसकी बीवी और बच्चे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। आसपास मौजूद झुग्गी वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब उनसे काबू नहीं हुआ और उन्हें डर लगा कि आग सारी झुग्गियों को अपनी चपेट में न ले।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। एक बजे के करीब दमकल विभाग से तीन गाड़ी दो बड़ी एक छोटी घटना स्थल पर पहुंची और दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। झुग्गी मालिक रफीक ने दमकल विभाग में कुल पचास हजार का नुकसान दर्ज कराया है। उसने बताया कि झुग्गी में टीवी, फ्रिज, बेड, कुर्सी, बर्तन सहित अन्य सारा सामान जल गया है। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसनेे घर वालों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन