{"_id":"5bbf4f7abdec224fdb224d7c","slug":"irctc-will-serve-navratri-fast-thali-in-its-e-catering-menu-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा व्रत वाला खाना, आईआरसीटीसी परोसेगा ई-कैटरिंग मेन्यू में नवरात्र थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा व्रत वाला खाना, आईआरसीटीसी परोसेगा ई-कैटरिंग मेन्यू में नवरात्र थाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
नवरात्री थाली
- फोटो : फाइल
नवरात्र के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को ‘व्रत का खाना’ मिलेगा। नौ दिन तक चलने वाले व्रत को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ई-कैटरिंग मेन्यू में नवरात्र थाली की सुविधा प्रदान की है। आईआरसीटीसी ने 10 से 18 नवंबर तक नवरात्र स्पेशल थाली शुरू करने का फैसला लिया है।
इस दौरान यात्रियों को साबूदाना, सेंधा नमक से बनाई विभिन्न प्रकार की सब्जियां, कुट्टू के आटे से बनी पूरियां और खिचड़ी मिलेगी। यात्रियों को अपने निर्धारित यात्रा से दो घंटे पहले आईआरसीटीसी की फूड आन ट्रैक एप से आर्डर कराना होगा। इसके लिए यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर देना होगा। यात्री अपने आर्डर के पैसे आर्डर के समय या फिर डिलीवरी के समय दे सकते हैं।
इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
आईआरसीटीसी ने यह सुविधा अंबाला, नासिक, जयपुर, नागपुर, झांसी, रतलाम, मथुरा, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराई है। यात्रियों को नवरात्र के व्रत में खानपान की समस्या नहीं हो इसलिए आईआरसीटीसी ने यह कदम उठाया है।