{"_id":"641d60a7ad9f85711b093035","slug":"ipl-2023-11-players-from-jammu-kashmir-will-play-in-ipl-this-season-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: जम्मू कश्मीर के 11 खिलाड़ी इस बार आईपीएल में दिखाएंगे जलवा, बढ़ाएंगे प्रदेश का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2023: जम्मू कश्मीर के 11 खिलाड़ी इस बार आईपीएल में दिखाएंगे जलवा, बढ़ाएंगे प्रदेश का मान
Fri, 24 Mar 2023 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:19 PM IST
सार
आईपीएल के इतिहास में पहली बार ज्यादा संख्या में प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नेट गेंदबाजी के चुने गए गेंदबाजों में ऐसेे भी खिलाड़ी है, जिन्होंने अभी तक जम्मू-कश्मीर के लिए खेला नहीं हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में इस बार जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दमखम पूरी दुनिया दखेगी। पहली बार जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे। इसमें पांच खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्सा रहेंगे, जबकि छह खिलाड़ी बतौर नेट गेंदबाज विभिन्न टीमों के साथ जुड़ रहे है। नेट गेंदबाजों को किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
आईपीएल के इतिहास में पहली बार ज्यादा संख्या में प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नेट गेंदबाजी के चुने गए गेंदबाजों में ऐसेे भी खिलाड़ी है, जिन्होंने अभी तक जम्मू-कश्मीर के लिए खेला नहीं हैं। नेट गेंदबाज के चुने गए गेंदबाजों में मुंबई इंडिया में वसीम बशीर, लखनऊ सुपर जयांट्स में आब्दि मुश्ताक और मुजूतबा युसूफ, सीएसके में साथ उमर नजीर और कोलकता नाइट राइडर में समीउल्लाह डार शामिल हैं।
विज्ञापन
समील्लाह ने अभी तक प्रदेश टीम के लिए नहीं खेला है। टेलेंट में उनका चयन हुआ है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) उप- समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि ये पहला ऐसा संस्करण होगा जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- GMC Jammu: एक चूहे ने कबाड़ कर दी एक करोड़ की डीआर एक्सरे मशीन, अब मरीजों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
फैन पार्क में लाइव दिख सकेंगे सेमीफाइनल और फाइनल मैच
जम्मू में पहली बार लोग बड़ी स्क्रीन में लाइव सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाला देख सकेंगे। बीसीसीआई ने पहली बार जम्मू में फैन पार्क बनाने जा रहा है। 28 मई को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी होगी। जेकेसीएस उप- समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि बीसीसीआई ने पहली बार इस तरह की जम्मू में शुरू की है।
ये भी पढ़ें- Sports in J&K: जम्मू कश्मीर में पांच ओलंपिक खेलों में कोच नहीं, 216 मैदानों का जिम्मा 52 कोच के हवाले