फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no coach in five Olympic Games in Jammu Kashmir 52 coaches incharge of 216 grounds

Sports in J&K: जम्मू कश्मीर में पांच ओलंपिक खेलों में कोच नहीं, 216 मैदानों का जिम्मा 52 कोच के हवाले

Fri, 24 Mar 2023 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 24 Mar 2023 01:53 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पांच ओलंपिक खेल कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तीरांदजी, टेबल टेनिस में कोच ही नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसलि के साथ 52 खेल एसोसिएशन पंजीकृत हैं, 216 खेल मैदान और 52 ही स्थायी कोच हैं।

विज्ञापन
no coach in five Olympic Games in Jammu Kashmir 52 coaches incharge of 216 grounds
र्स्पोटस

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के युवाओं की खेल प्रतिभा, सुविधा और संसाधनों के अभाव का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश के 20 जिलों में खेल मैदान और कोच कमी हैं, जो खेलों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस दौरान में खिलाड़ियों के सामने बड़ी चुनौती है। देश के अन्य राज्यों में खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पांच ओलंपिक खेल कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तीरांदजी, टेबल टेनिस में कोच ही नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसलि के साथ 52 खेल एसोसिएशन पंजीकृत हैं, 216 खेल मैदान और 52 ही स्थायी कोच हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का जिम्मेवारी जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की है। काउंसिल के पास प्रदेश में 216 खेल मैदान हैं, जबकि सिर्फ 52 ही नियमित कोच हैं। कोच और खेल मैदान की सुविधा भी जिला मुख्यालय और जम्मू और श्रीनगर शहर में ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में भविष्य बनने की चाह रखने वाले डोडा,किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, राजोरी जिले के खिलाड़ियों को मजबूरन जम्मू और श्रीनगर शहर का रुख करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी खेल नीति में 20 खेलों को सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले खेलों में शामिल किया हैं। इनमें से पांच खेलों में कोच नहीं है। जम्मू संभाग में भी खेलों मैदान और कोच की स्थिति अच्छी नहीं है। 

संभाग में कुल 45 मैदान हैं, जबकि 28 कोच हैं। 45 मैदान में से 17 जम्मू जिले में हैं, जबकि 28 कोच में से 17 जम्मू जिले में तैनात हैं। संभाग के तीन जिलों में एक भी इंडोर स्टेडियम नहीं हैं, नौ जिले में स्विमिंग पूल, चार में प्लेइंग फील्ड नहीं है। जबकि डोडा रामबन में एक भी कोच नहीं, जबकि उधमपुर, किश्तवाड़, सांबा में एक-एक और राजोरी, पुंछ और कठुआ में एक-एक खेल का ही कोच है।

खेलों इंडिया सेंटर में अस्थायी कोच किए है नियुक्ति

स्पोर्ट्स काउंसिल ने जिल स्तर पर खेल इंडिया सेंटर बनाए है। हर जिले में दो खेलों के सेंटर बनाए है। इन सेंटर में एक-एक कोच को नियुक्ति किया गया हैं। अभी तक स्पोर्ट्स काउंसलि ने कुल 38 कोच इन सेंटर में नियुक्ति किए हैं। जम्मू जिले में खेलों इंडिया सेंटर में बैडमिंटन और वुशु का कोच नियुक्ति किया है।

संभाग का एक मात्र स्विमिंग पूल जो चार साल से है बंद

जम्मू संभाग में एक मात्र स्विमिंग पूल जम्मू शहर में हैं, जो चार तीन साल से बंद पड़ा हुआ। स्विमिंग पूल को ऑल वेदर बनने का कार्य 2019 में शुरू हुआ था। तीन साल पूरा होने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके कारण प्रदेश में स्विमिंग से जुड़ी सभी तरह की खेल गतिविधियां बंद पड़ी है।

ये भी पढ़ें- GMC Jammu: एक चूहे ने कबाड़ कर दी एक करोड़ की डीआर एक्सरे मशीन, अब मरीजों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
 

सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कर रही काम

जम्मू-कश्मीर सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। स्पोट्स काउंसलि में कोच की कमी पूरी करने के लिए खेलों इंडिया के तहत कोच को नियुक्ति किया जा रहा है। 2019 के बाद खेल ढांचे का विकास तेजी हो रही है। हर साल लाखों खिलाड़ी खेलों में भाग ले रहे है। -सरमद हफीज, युवा सेवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव।

जम्मू संभाग में खेल मैदानों की स्थिति

जिला प्लेइंग फील्ड,   स्टेडियम,   इंडोर कंप्लेक्स,   स्विमिंग पूल

जम्मू      7             4             4             1

सांबा        3             2             1             0
 
उधमपुर    2             1             2             0

रियासी     0             1             1             0

डोडा         0             1             0             0

किश्तवाड़   0             0            0             0

रामबन      0             0             0             0

कठुआ        3             1            1             1

राजोरी        4             1             2           0

पुंछ          0             1             1             1


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: राजोरी के ढांगरी में पाकिस्तानी आतंकियों ने किया था हमला- DGP दिलबाग सिंह
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed