{"_id":"5a6cbcb34f1c1bb2208b5a56","slug":"investigation-start-to-arrest-women-fidayeen-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित महिला आत्मघाती से पूछताछ जारी, अब तक नहीं मिली कोई खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित महिला आत्मघाती से पूछताछ जारी, अब तक नहीं मिली कोई खास जानकारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक डॉ एसपी वैद
- फोटो : File Photo
घाटी में कथित महिला आत्मघाती हमलावर से पूछताछ अभी जारी है। उसके बारे में इनपुट मिले थे कि महिला आत्मघाती मानव बम बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घाटी पहुंच चुकी है।पकड़ी गई लड़की के बारे में अब यह जानकारी मिल रही है कि इसके खिलाफ पुणे में कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
इसे जल्द उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक डॉ एसपी वैद ने बताया कि उसे परिवार के हवाले किया जाएगा या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं है। एडीजी मुनीर अहमद खान ने पत्रकारों को बताया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व वीरवार की रात को एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हमें इनपुट्स मिले थे जिसके आधार पर सतर्कता से काम करते हुए गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। अब इससे पूछताछ की जा रही है। जो भी जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को गत शनिवार को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले थे कि यरवाडा पुणे (महाराष्ट्र) की महिला आत्मघाती हमलावर सादिया अनवर शेख (18) घाटी में गणतंत्र दिवस या उससे पूर्व किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकती है। इसके आधार पर घाटी के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बढ़ाने को कहा गया था।