फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   investigation order release Intruder shot dead in farooq abdullah house

फारूक के घर घुसे युवक की मौत के जांच के आदेश, सुरक्षा घेरा तोड़ बेडरूम तक जा पहुंच था

Sat, 04 Aug 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Aug 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
investigation order release Intruder shot dead in farooq abdullah house
farooq abdullah - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला के भठिंडी स्थित आवास पर शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कार लेकर घुसे एक युवक की सीआरपीएफ की गोलीबारी में मौत हो गई। जेड प्लस सिक्योरिटी जोन में फारूक के घर में युवक के घुसने की खबर मिलते ही खलबली मच गई। परिवार वालों का कहना है कि सीआरपीएफ कर्मी ने उसकी हत्या की है। वह घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। घटना के समय फारूक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। युवक के पास से कोई  हथियार या विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने मामले को गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जम्मू जोन के आईजीपी डॉ. एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है, जब चिन्नौर निवासी बीए पार्ट दो का छात्र मुर्बत शाह अपनी कार लेकर जम्मू के भठिंडी क्षेत्र में फारूक के घर के बाहर पहुंचा। बताया जाता है कि वह रोज की तरह चिन्नौर स्थित अपने घर से परेड स्थित जिम में गया था। लौटते समय सीधे घर न आकर फारूक के घर चला गया। घटना के बाद सीआरपीएफ ने पुलिस को सूचना दी कि पूर्व मुख्यमंत्री के घर में जबरन घुस आए एक युवक को मार गिराया गया है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के अनुसार उसने पहले सीआरपीएफ के जवान से हाथापाई की। जवानों ने युवक को सुरक्षा घेरा तोड़कर फारूक के बेडरूम तक पहुंचने के प्रयास के दौरान गोली चला दी। सूचना के बाद छन्नी हिम्मत थाने से एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची तो कार घर के अंदर खड़ी थी। पुलिस आनन-फानन में उसे अपने साथ ले गई। गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी में मिले आधार कार्ड से मृतक युवक की पहचान हुई। इस घटना की सूचना मिलने पर युवक के घरवाले थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच, फोरेंसिक लैब की टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर गया और पूरे क्षेत्र को खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता गन विक्रेता है

investigation order release Intruder shot dead in farooq abdullah house
farooq abdullah - फोटो : अमर उजाला
मुर्बत शाह के पिता गन विक्रेता है। उसकी एक दुकान राजोरी में, जबकि अन्य दुकान जम्मू के बन तालाब में है। मृतक के घरवालों और रिश्तेदारों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के बाहर जोरदार हंगामा किया। 

सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें
सीआरपीएफ ने दोपहर बाद घटनास्थल की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की है। सीआरपीएफ के अनुसार युवक ने सुबह कार नंबर जेके02- बीडब्लयू 0568 लेकर जबरन पूर्व मुख्यमंत्री के घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। गाड़ी को सीधे गेट से टकरा दी गई। वह गेट के अंदर घुस गया और कमरे की ओर भागा। सीढ़ियों के पास उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने हाथापाई की। इसमें सीआरपीएफ के एक जवान की आंखों में गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ ने फोटो युवक के घरवालों के हंगामे के बाद जारी की है।    
 
घरवालों ने हत्या की साजिश करार दिया
मुर्बत शाह के पिता इमजाज अहमद व अन्य रिश्तेदारों ने इस पूरी घटना को साजिश करार दिया। उनके अनुसार जम्मू के धर्मनिरपेक्ष माहौल को बिगाड़ने की साजिश है। राजोरी से कुछ साल पहले ही वह चिन्नौर में शिफ्ट हुए हैं। बच्चों की शिक्षा यहीं कराई गई। उसके इकलौते बेटे को पहले एक फोन आया। उसके बाद उसे भठिंडी बुलाया गया, जैसी कि उन्हें जानकारी मिली है। किसी से अगर कोई झगड़ा होता है तो पहले उसे चेतावनी दी जाती है। अगर फिर भी कोई शक था तो टांगों पर गोली मारते। सीधे उसके बेटे के सीने पर तीन गोलियां दाग दीं। पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री के घर के गेट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज, सभी जवानों व उसके बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाले तो साजिश का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed